Posts

Showing posts from November 2, 2012

Inspirational story of king

 Inspirational story of king in hindi एक राजा हमेशा अपनी प्रजा की भलाई के बारे में सोचता था। उनको हर प्रकार की सुख-सुविधाएं प्रदान करता था। राजा के काम देख कर प्रजा भी उससे बहुत प्रभावित रहती थी। उसके शासन काल में सभी खुश और सुरक्षित थे। राजा धीरे-धीरे बूढ़ा होने लगा। अंतिम समय निकट आता देख कर एक दिन उसने अपने मंत्री को बुलाया और बोला, मरने के बाद जब मेरे पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाओगे, तब मेरा एक हाथ काला तथा दूसरा सफेद कर देना। और दोनों हाथ कफन से बाहर निकाल कर रखना ताकि लोग उन्हें देख सकें। मंत्री आश्चर्य में पड़ गया, उसने पूछा, महाराज! आप ऐसा करने को क्यों कह रहे हैं? राजा ने सहजता से उत्तर दिया, मेरे खाली हाथों को देख कर प्रजा को यह पता चल जाएगा कि चाहे कोई राजा हो या गरीब, इस दुनिया से कोई भी अपने साथ कुछ नहीं ले जाता। सफेद और काले रंग का अर्थ है हमारे अच्छे और बुरे कर्म। मृत्यु के बाद यदि कुछ रह जाता है, तो वह है उसका काला और सफेद कर्म। इंसान के जीवन में अनेक प्रकार की घटनाएं हमेशा घटित होती रहती हैं। वे हमारे सफलता-असफलता और सुख-दुख का भी कारण बनती हैं। उन